सहजनवा: हरपुर-बुदहट के गांव में किशोरी को शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप, परिजनों से मारपीट और धमकी का मामला
गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को शादी का झांसा देकर ले जाने और उसके परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि 14 जून की शाम किशोरी पोखरे से लौट रही थी, तभी गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।