विदिशा नगर: भाजपा कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, विधायक मुकेश टंडन सहित पदाधिकारी रहे मौजूद
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक मुकेश टंडन, भाजपा नेता श्याम सुंदर शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। अतिथियों ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और देश के वीर शहीदों को नमन किया।