शाहपुर: धासई गांव में व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत
Shahpur, Betul | Apr 1, 2024 शाहपुर तहसील के धासई गांव में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान रविवार को व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धासई गांव में कन्नूलाल काकोडिया ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार को जहर खा लिया था।परिजनों ने उसे गंभीर हालत में शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया था।जहां उसकी मौत हो गई।