शाहपुर: पाट गांव में घर के सामने खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर, बच्ची की मौके पर हुई मौत
Shahpur, Betul | Mar 30, 2024 बीजादेही थाने के पाट गांव में घर के सामने खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर मौत हो गई। बीजादेही पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया परिजनों को सौप दिया। बीजादेही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाट गांव में घर के सामने खेल रही डेढ़ साल की बच्ची श्रेयांशी सुहाने को बाइक ने टक्कर मार दी। बच्ची की मौत हो गई।