शाहपुर: सिवानपाठ गांव में कुएं में गिरने से 5 साल के बालक की हुई मौत,पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
Shahpur, Betul | Apr 1, 2024 सिवानपाठ गांव में कुएं में गिरने से 5 साल के बालक की मौत हो गई। चोपना पुलिस ने बालक के शव का रविवार को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। चोपना थाना प्रभारी राकेश सरयाम ने बताया कि सिवानपाठ गांव में कुएं में गिरने से 5 साल के बालक अर्पित सूर्यवंशी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई। बालक के शव का पीएम कराया गया।