शाहपुर: शाहपुर में स्टेशन रोड पर फर्नीचर की दुकान में लगी आग, करीब 2 लाख रुपए का नुकसान
Shahpur, Betul | Mar 29, 2024 शाहपुर में स्टेशन रोड पर शुक्रवार को फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। दुकान में आग लगने की सूचना नगर परिषद शाहपुर को दी गई। जिस पर नगर परिषद शाहपुर की फायर टैंकर मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से दुकान में लगा फर्नीचर जल गया। जिससे करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ। दुकान संचालक मोहन वर्मा ने बताया कि होली के त्यौहार से दुकान बंद थी।