शाजापुर: मक्सी में किसानों ने विद्युत कंपनी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, दिन में 10 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की
मक्सी क्षेत्र में एमपीईबी द्वारा कृषि कार्य हेतु बदले हुए शेड्यूल के अनुसार रात में विद्युत प्रदाय की जा रही है। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। इसे लेकर सोमवार शाम करीब 4 बजे किसान मक्सी पहुंचे और यहां पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विद्युत कंपनी के अधिकारी गणेश अकोदिया को ज्ञापन सोपा। जिसमें किसानों द्वारा दिन में 10 घंटे विद्युत प्रदाय की मांग की है।