शाजापुर: शाजापुर में टीवी सीरियल की कलाकार स्नेहा भावसार ने दुष्कर्म के आरोपितों को फांसी की सजा की मांग की
आगर मालवा जिले के सुसनेर निवासी टीवी सीरियल की कलाकार स्नेहा भावसार सोमवार शाम को शाजापुर पहुंची। उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया कि उन्होंने यह सफर अकेले नहीं बल्कि अपने पिता के सहयोग से तय किया है जिसे आज हर घर करिश्मा के नाम से पहचानता है। सुसनेर की रहने वाली बेटी इन दिनों टीवी सीरियल की कलाकार के रूप में पहचानी जा रही है।