शाजापुर: जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, पीड़िता के परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे, कार्रवाई की मांग
4महीने पहले महिला की डिलीवरी शाजापुर के जिला अस्पताल में हुई थी और उसके बाद से ही वह गंभीर रूप से बीमार है और परिजन उसके उपचार पर8लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर चुके हैं। परिजन सोमवार को11बजे करीब कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे,लेकिन कलेक्टर नहीं होने के करण ज्ञापन नहीं दे पाए। महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ी देख वे बगैर ज्ञापन दिए भोपाल चले रवाना हो गए।