शाजापुर: परशुराम चौराहे के नामकरण, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज ने नपा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा
सर्व ब्राह्मण समाज शाजापुर द्वारा शहर से गुजरे ए बी रोड हाईवे पर बने भगवान परशुराम चौराहे के नामकरण, परशुराम के फरसे स्टैंड के जीर्णोद्धार एवं उक्त चौराहे के सौंदर्यीकरणके लिए लाइटिंग, स्टील रेलिंग लगाने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन को ज्ञापन सोंपा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे।