शाजापुर: शाजापुर में सोयाबीन उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया
समर्थन मूल्य पर सोयाबीन उपार्जन के लिए सोमवार को शाजापुर के गांधी हाल में उपार्जन केंद्र के प्रबंधक, कंप्यूटर आपरेटर्स, कृषि विस्तार अधिकारी एवं पटवारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नान एफएक्यू उपज किसी भी स्थिति में नहीं खरीदी करने, उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने आदि को लेकर निर्देश दिए गए।