रानी: रानी में जर्जर सड़कों की तस्वीर बदलेगी, मस्जिद से खीमावत कॉम्प्लेक्स तक निर्माण का शिलान्यास, स्थानीय लोगों में खुशी
Rani, Pali | May 10, 2025 रानी नगरपालिका क्षेत्र में शनिवार शाम 4.30 बजे मैन बाजार की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। मस्जिद से खीमावत कॉम्प्लेक्स अस्पताल तक की इस सड़क का शिलान्यास नगरपालिका अध्यक्ष भरत राठौड़ और उपाध्यक्ष डालचंद चौहान ने किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव और पार्षद ललित सोनी भी मौजूद रहे।