शहपुरा: बिलगांव बांध से अतिरिक्त पानी निकासी, दो गेट खोले जाएंगे; सायरन बजाकर चेतावनी दी गई
शहपुरा विकासखंड के बिलगांव बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अधिक बारिश के कारण अतिरिक्त पानी निकासी को लेकर 17 अगस्त 2026 को सुबह 8:00 बांध के दो गेट पांच पांच सेंटीमीटर खोले जाएंगे जिसके चलते रविवार शाम लगभग 6:00 बजे सायरन बजाकर लोगों को बांध के जल प्रवाह क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई। दरअसल दोनों गेटों से लगभग 4.89 क्यूमेक पानी छोड़ा जाएगा ।