अभिनेत्री इशिका जैन की फिल्म ‘पॉइंट जीरो’ का एक्शन ट्रेलर चर्चा में
महेश कुमार बिड़ला/मीडिया प्रभारी मांडल भीलवाड़ा
ब्यावर। देशभक्ति से सराबोर युवाओं को नशे के खिलाफ संदेश देने वाली अभिनेत्री इशिका जैन, ब्यावर की बहुप्रचारित एवं बहुचर्चित एक्शन फिल्म ‘पॉइंट जीरो’ नवंबर में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का एक्शन ट्रेलर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दर्शकों से राजस्थानी सिनेमा को अपना प्यार और समर्थन देने की अपील की गई है।
फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाने वाली इशिका जैन की खास पहचान उनका विनम्र, सहज और सादगीपूर्ण व्यवहार है। सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बावजूद उनके व्यक्तित्व में किसी तरह का घमंड नजर नहीं आता, बल्कि उनका अपनापन और सरल स्वभाव उन्हें अलग पहचान देता है।
इस अवसर पर महेश कुमार बिड़ला संवाददाता से अभिनेत्री इशिका जैन की सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म, अपने अनुभवों और राजस्थानी सिनेमा को लेकर अपने विचार साझा किए।
इशिका जैन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना करते हुए कहा गया कि वे अपने हुनर के दम पर फिल्म जगत में निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल करें और देश-दुनिया में राजस्थान का नाम रोशन करें।