पाली: नायब तहसीलदार पाली ने अवैध खनिज से लदा हाईवा पकड़ा, पाली थाना पुलिस के सुपुर्द किया
Pali, Lalitpur | Jul 27, 2026 नायब तहसीलदार पाली द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान एक अवैध खनिज से लदे हुए 16 चक्का हाइवा को पकड़ा गया है। उक्त मामले में चालक के पास हाईवा में भरे हुए एमसेंड से संबंधित प्रपत्रों के साथ ड्राइवर का स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। जिसके चलते उक्त मामले में नायाब तहसीलदार ने कार्यवाही करते हुए उसे पाली थाने के सुपुर्द किया है।