शिवपुरी: ओरछा से 51 लीटर जल लेकर तीन दिन में सिरसौद पहुंचा युवा, भोलेनाथ का किया जल अभिषेक
सावन के तीसरे सोमवार को कन्हा परिहार ओरछा की बेतवा नदी से 51 लीटर जल लेकर करीब तीन दिन की पैदल यात्रा कर सिरसौद पहुंचे। दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने प्राचीन सूढेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर बेतवा नदी से लाए जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कन्हा ने बताया कि उन्होंने यह यात्रा मनोकामना पूर्ण होने की आस्था और संकल्प के साथ की। रास्ते में लोगों ने उनका स्वाग