‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया
‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत सोमवार को जल संसाधन विभाग, द्वारा इमलीढाना टैंक परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री श्रीमती सोनम बाजपेयी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर “अतिक्रमण हटाएँगे, नहर किनारे पेड़ लगाएँगे” अभियान का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन का संकल्प लिया गया। कार्यपालन यंत्री श्रीमती सोनम बाजपेयी ने बताया कि विभाग द्वारा नहरों एवं जलाशयों के किनारे वृक्षारोपण एवं अतिक्रमण हटाने का अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा।
#HarithHarda #TreePlantation #Harda #WaterConservation Jansampark Madhya Pradesh Department of Water Resources, Madhya Pradesh
1 views | Harda, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026