महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन तथा वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती सुचिता इक्का के नेतृत्व में सोमवार को जनपद पंचायत हरदा के सभा कक्ष में वन स्टॉप सेंटर, हरदा द्वारा विधि एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, विदिशा के सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, शासन द्वारा संचालित योजनाओं, कानूनी प्रावधानों तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती इक्का ने वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र के माध्यम से हिंसा से प्रभावित महिलाओं को परामर्श, निःशुल्क विधिक सहायता, अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद से श्री राकेश वर्मा, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से श्री मयंक काले, पैरा लीगल वालंटियर श्री सुरेंद्र कौर तथा ब्रह्मकुमारी किरण दीदी ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। नशे के कारण घरेलू हिंसा, आर्थिक संकट, अपराध तथा सामाजिक विघटन जैसी समस्याओं को बढ़ावा देती है। उन्होने हितग्राहियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आहवान किया तथा आवश्यकता पड़ने पर नर्मदापुरम् स्थित नशामुक्ति केन्द्र में उपलब्ध़ उपचार एवं परामर्श सेवाओं का लाभ लेने की जानकारी दी।
कार्यक्रय के समापन में वन स्टॉप सेंटर केस वर्कर सुश्री रितु राजपूत ने सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की महिला हितग्राही परिवार एवं वन स्टॉप सेंटर केसवर्कर सुश्री राजु तंवर एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#Harda #हरदा
1 views | Harda, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026