भीलवाड़ा: सिंधी समाज में कई सुधारों और चुनाव की मांग को लेकर विशाल बैठक संपन्न
भीलवाड़ा। शहर के सिंधी समाज में कईं सुधारों, नवाचारों व सेंट्रल पंचायत के चुनावों की मांग को लेकर समाजजनों की एक विशाल बैठक सिंधु नगर स्थित संत कंवरराम धर्मशाला में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सिंधी समाज सेवी व पूर्व पार्षद शंकर मेठानी,रतन चन्दनानी,लीलाराम सभनाणी, वीरू मल पुरसानी सहित कई समाजजनों ने की।