करनाल शहर के सेक्टर-14 की मेन मार्केट में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कार सेल परचेज ऑफिस के ऊपर बने कमरे में हुक्का पी रहे चार दोस्तों पर लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला करने का आरोप है। हमले में परिवार के इकलौते बेटे आर्यन की मौत हो गई, जबकि साहिब और अन्य युवक भी घायल हुए।जानकारी के अनुसार, हमलावर आर्यन की छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार करने के साथ उसके सिर पर भी चोटें मारकर फरार हो गए। पुलिस ने छह नामजद युवकों और 8-10 अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन आर्यन के हत्यारों के एनकाउंटर की मांग पर अड़े है। जब तक एनकाउंटर नहीं होगा तब तक न पोस्टमार्टम होगा और न ही शव को उठाया जाएगा।
करनाल मॉडल टाउन निवासी 19 वर्षीय साहिब ने बताया कि वह दसवीं कक्षा तक पढ़ा है। 12 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने दोस्तों आर्यन, करण वर्मा और चिराग के साथ सेक्टर-14 की मुख्य मार्केट में कार बिक्री कार्यालय के ऊपर बने कमरे में था। चारों वहां हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान दक्ष जाट, उत्कर्ष जाट, हरदीप, भव्य जाट, काकुन तनेजा, प्रिंस गुज्जर और उनके साथ 8-10 अन्य युवक कमरे में पहुंचे। इस दौरान उनके पास लाठी-डंडे और चाकू थे।
#karnal #karnalnews #HVN24 #haryana #NewsUpdate