मोहनलालगंज: मोहनलालगंज पुलिस को मिली कामयाबी, अतरौली गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता व्यक्ति को किया गया बरामद
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि लापता युवक को सकुशल बरामद करने में मोहनलालगंज पुलिस को कामयाबी मिली है। बता दें कि मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अतरौली गांव से बीते गुरूवार को सदिग्धं परिस्थितियों में युवक लापता हुआ था। वहीं परिजनों ने कार्यवाही के लिये पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके तहत पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई थी।