मोहनलालगंज: तहसील क्षेत्र में मानसिक मंदित युवती के साथ हुआ गैंगरेप, सीमा विवाद में 24 घंटे तक उलझी रही पुलिस
मोहनलालगंज क्षेत्र में एक मानसिक मंदित युवती के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर युवती की पिटाई कर आरोपित भाग गए। युवती के पिता तहरीर लेकर गोसाईंगंज कोतवाली गए जहां से उन्हें मोहनलालगंज कोतवाली भेजा गया। एसडीएम की सख्ती के बाद मुकदमा लिखा गया और जाँच शुरू की गई है।