लोहरदगा: स्वतंत्रता दिवस पर लोहरदगा सुभाष चौक में पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू ने शान से फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे लोहरदगा नगर क्षेत्र के सुभाष चौक थाना रोड में पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू के नेतृत्व में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तिरंगा शान से लहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।