अनूपपुर: धुम्मा, गौडारू, रक्सा और कोलमी नदियों पर रेत माफियाओं का आतंक, पर्यावरण को खतरा
जिले के भालूमाड़ा थाना और फुनगा चौकी क्षेत्र की धुम्मा, गौडारू, रक्सा, कोलमी नदियों में रेत माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रैक्टरों के माध्यम से नदी का लगातार दोहन किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेत माफिया नदी से रेत निकालकर विभिन्न स्थानों तक ले जाते हैं।