बक्सर: राजद किसान प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय सम्मेलन, नेताओं ने सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान
Buxar, Buxar | Jul 29, 2025 स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ का मंगलवार को 1:00 बजे अपराह्न में जिला स्तरीय सम्मेलन शुरू हुआ. जिसमें एनडीए नीत केन्द्र एवं राज्य सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जमकर प्रहार किया गया. एक दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू यादव एवं मंच संचालन की जिम्मेवारी परशुराम शर्मा ने निभाई.