मंडी: छोटा पड्डल मैदान मंडी में 3 फरवरी व 20 फरवरी को होंगे ड्राइविंग टेस्ट, एसडीएम सदर ओमकान्त ठाकुर ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Feb 1, 2024 एसडीएम सदर मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन कार्यालय सदर मंडी के अंतर्गत 3 फरवरी व 20 फरवरी को छोटा पड्डल मैदान मंडी में ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट के लिए फोटो सहित अपने फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर फाइल के साथ लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, बिना फोटो, बिना फाइल तथा अधूरे फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।