मंडी: अपूर्व देवगन ने संभाला मंडी के उपायुक्त का कार्यभार
Mandi, Mandi | Feb 1, 2024 भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी अपूर्व देवगन ने आज वीरवार को उपायुक्त मंडी के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। अपूर्व देवगन इससे पहले जिला चंबा में बतौर उपायुक्त सेवाएं दे रहे थे। वे मंडी जिला के 41वें उपायुक्त होंगे। नए उपायुक्त को निवर्तमान उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने प्रभार सौंपा है।