मंडी: नगर निगम मण्डी का ₹17 लाख बकाया जल्द जारी करे प्रशासन, महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने प्रशासन को लिखा पत्र
Mandi, Mandi | Feb 1, 2024 अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान नगर निगम मंडी के पास पूरे शहर सहित मेला मैदान में सफाई व्यवस्था की बागडोर रहती है। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में सफाई व्यवस्था की लगभग ₹17 लाख की राशि प्रशासन के पास है, जिसे जल्द जारी करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन को एक पत्र भी लिखा है।