मंडी: विश्वकर्मा मंदिर के साथ लगती पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, लोगों को हो रही परेशानी
Mandi, Mandi | Feb 1, 2024 पिछली बरसात के दौरान विश्वकर्मा चौक के सामने की पहाड़ी पूरी तरह से दरक गई थी। नगर निगम के थनेहड़ा वार्ड की इस पहाड़ी पर विभाग की ओर से डंगा तो लगा दिया गया है। लगातार हो रही बारिश से मलबे के बीच में फंसे पत्थर गिरना शुरू हो गए हैं। हालांकि सड़क की मरम्मत के कार्य के चलते यहां पर वाहनों की आवाजाही बंद है।