मंडी: जिला मंडी के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल मुरारी देवी मंदिर में गुरुवार को हुआ सीजन का पहला हिमपात, वीडियो हुआ वायरल
Mandi, Mandi | Feb 1, 2024 मंडी जिला के मुरारी देवी मंदिर मुरारीधार क्षेत्र में गुरुवार सुबह से जारी बारिश के बाद दोपहर होते-होते माता मुरारी देवी मंदिर और आसपास की पहाड़ियों ने बर्फ की मोटी चादर ओढ़ ली है। इससे क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट आई है। वहीं माता मुरारी देवी मंदिर मुरारी धार में हुई ताजा बर्फबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।