‘मन की बात’ में बिहार को मिला विशेष स्थान, विवेक कुमार और सुरेश शर्मा ने PM मोदी का जताया आभार
मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी। इस मौके पर भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा की उपस्थिति में अटल सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और गौरवशाली विरासत को विशेष स्थान देने पर दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।
जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध और महावीर की तपोभूमि, नालंदा की ज्ञान परंपरा और वैशाली की लोकतांत्रिक विरासत बिहार की पहचान है। प्रधानमंत्री द्वारा पटना स्थित बिहार म्यूजियम की सराहना करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बिहार की संस्कृति, पर्यटन और विकास की संभावनाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलना गौरव की बात है।
वहीं, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक कार्यों और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नशामुक्ति, डिजिटल सुरक्षा, गुड़ उत्पादन, योग, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर प्रधानमंत्री के संदेशों की सराहना की।
इस दौरान भाजपा के कई जिला एवं मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#MannKiBaat140 #NarendraModi #BiharPride #VivekKumar #MuzaffarpurBJP
Musahri, Muzaffarpur | Nov 29, 2026