भरनो: सर्विस सड़क की मांग को लेकर तुरिअम्बा के सैकड़ों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Bharno, Gumla | Jan 9, 2025 एनएच 23 पलमा गुमला सड़क चौड़ीकरण के निमित भरनो के पलमाडीपा एलिफेंट अंडर पास ब्रिज के पास तुरीअम्बा पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतरकर सर्विस सड़क बनाने का आंदोलन किया।ग्रामीणों ने कुछ देर निर्माण काम को भी बंद कराया।ग्रामीण ब्रिज के दोनों ओर सर्विस सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं।पूर्व में ही ग्रामीणों ने सर्विस सड़क बनाने की मांग को लेकर आवेदन दिया है।