पटियाली: गंजडुंडवारा क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी ने तीन ट्रैक्टर-ट्राली को किया सीज
गंजडुंडवारा क्षेत्र में खनन अधिकारी मोहम्मद एजाज ने सोमवार रात कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े। कादरगंज रोड पर छापेमारी के दौरान वाहन जब्त कर कोतवाली में सीज कराए गए। क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। खनन अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।