नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर कब लगेगी लगाम? कुण्डैल क्रॉसिंग के पास पलटा ई-रिक्शा
बलिया। बेल्थरारोड क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने का मामला लगातार चिंता का कारण बनता जा रहा है। कुण्डैल रेल क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बच गया।
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक की उम्र करीब 17 वर्ष है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में नाबालिग ई-रिक्शा चला रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं। लोगों ने प्रशासन से नाबालिग चालकों पर कार्रवाई और यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती की मांग की है।
#बेल्थरारोड #नाबालिग_चालक #ईरिक्शा_हादसा #कुण्डैल_क्रॉसिंग #बलिया