छठ महापर्व पर अलर्ट मोड में दिखा जिला प्रशासन!
लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। डीएम, एसपी, एसडीएम, नगर आयुक्त और डीएसपी समेत तमाम अधिकारी जिले के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते नजर आए।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
आस्था के इस महापर्व पर प्रशासन की चौकसी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए खास इंतजाम! 🙏
#ChhathPuja2026 #RohtasAdministration #Rohtas #chhathmahaparv
Sasaram, Rohtas | Nov 15, 2026