कई वर्षों से सड़क का इंतजार… अब ग्रामीणों ने उठाई बुलंद आवाज!
जमुई के सोनो प्रखंड के सरकंडा इलाके में सड़क निर्माण की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पगडंडी के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। हालात से परेशान होकर ग्रामीणों ने खुद मिट्टी-मोरम डालकर रास्ता तैयार किया, लेकिन अब स्थायी सड़क की मांग उठ रही है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क बनने से करीब 5 गांवों की आवाजाही आसान हो सकती है और सरकारी योजनाओं व जरूरी सुविधाओं की पहुंच भी बेहतर होगी।
ग्रामीणों ने विधायक, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
📍 सोनो, जमुई | ग्राउंड रिपोर्ट
🎥 देखिए पूरी खबर — सेवन तक न्यूज़
#सेवन_तक_न्यूज़ #JamuiNews #Jamui #Sono #Sarkanda #BiharNews #सड़क_की_मांग #ग्राउंड_रिपोर्ट #ग्रामीणों_की_आवाज #विकास
Sono, Jamui | Sep 27, 2026