आज दिनांक 26.09.2026 को जमुई जिला अंतर्गत 'पुलिस दीदी' टीम द्वारा सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन एवं नियमित गश्त की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के बीच सुरक्षा का भाव मजबूत करना, उन्हें उनके कानूनी अधिकारों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 112) के प्रति जागरूक करना और किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़खानी, छींटाकशी, पीछा करना, अभद्र व्यवहार अथवा किसी भी प्रकार का उत्पीड़न करने वाले असामाजिक तत्वों पर जमुई पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए सदैव सजग, संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
#BiharPolice
Jamui Police
5 views | Jamui, Bihar | Sep 26, 2026