प्रेस विज्ञप्ति
26 सितंबर 2026
शीर्षक:चक्रवाती तूफान ‘अरनब’ से प्रभावित परिवारों को तात्कालिक राहत।हिड़म्बा गाँव के 14 पीड़ित परिवारों को वितरित की गई प्लास्टिक शीट (तिरपाल)
जमुई: चक्रवाती तूफान ‘अरनब’ के प्रभाव से मड़ैया पंचायत अंतर्गत हिड़म्बा गाँव (पोस्ट–गौरा) में कई कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए तथा कई मकानों को गंभीर क्षति पहुँची। घटना की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी, लक्ष्मीपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई गई।
आपदा की इस विषम परिस्थिति में प्रभावित परिवारों को सिर छिपाने एवं अस्थायी सुरक्षा के लिए प्लास्टिक शीट (तिरपाल) उपलब्ध कराई गई। अंचल कार्यालय में चिन्हित सभी पीड़ित परिवारों को बुलाकर उन्हें तत्काल राहत सामग्री वितरित की गई।
राहत प्राप्त करने वाले 14 लाभुकों का विवरण
1. संगीता देवी, पति–मनोज तांती
2. दिलीप कुमार तांती, पिता–अर्जुन तांती
3. चमरू तांती, पिता–नेमचन तांती
4. रुकमा देवी, पति–स्व. बिरजू तांती
5. प्रकाश तांती, पिता–बालेश्वर तांती
6. विकाश तांती, पिता–बालेश्वर तांती
7. रामू तांती, पिता–बुखड़ तांती
8. लक्ष्मण तांती, पिता–बटोही तांती
9. जयचन तांती, पिता–सिरो तांती
10. भुनेश्वर तांती, पिता–स्व. विरची तांती
11. आमोद तांती, पिता–भुनेश्वर तांती
12. जानकी तांती, पिता–गिरू तांती
13. शंभू तांती, पिता–बाबूलाल तांती
14. विनो तांती, पिता–फागू तांती
विदित हो कि जिला पदाधिकारी द्वारा आपदा पीड़ितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, जिले के सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की आपदा की घटना की सूचना प्राप्त होते ही संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जाए तथा पात्र लाभुकों को नियमानुसार सरकारी सहायता का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
अंचल प्रशासन द्वारा प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि प्लास्टिक शीट का वितरण तात्कालिक राहत के रूप में किया गया है। साथ ही, आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गृह क्षति का आकलन कराया जा रहा है। आकलन के आधार पर पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अग्रेतर सरकारी सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
अंचल प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
#jamuinews
#CMSamrat
#samratchoudhary
4 views | Jamui, Bihar | Sep 26, 2026