आज दिनांक 26.09.2026 को जमुई जिला अंतर्गत 'पुलिस दीदी' टीम द्वारा सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों एवं बाजार क्षेत्रों में सघन गश्त, जागरूकता अभियान और ऑन-द-स्पॉट सहायता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भाव मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है। सार्वजनिक स्थलों पर छेड़खानी, छींटाकशी, पीछा करने या अभद्र व्यवहार करने वालों पर जमुई पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन जमुई जिले की सभी महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील करता है कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या विषम परिस्थिति महसूस होने पर बिना किसी संकोच के तुरंत आपातकालीन नंबर 112, स्थानीय थाना अथवा जिला प्रशासन को सूचित करें। आपकी सुरक्षा, सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
#JamuiPolice #PoliceDidi #WomenSafety #JamuiAdministration #BiharPolice #Dial112 #CMSamrat #samratchoudhary
7 views | Jamui, Bihar | Sep 26, 2026