तिरोड़ी: जल गंगा संवर्धन अभियान को मिली नई गति, गोरेघाट में जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ
‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के तहत जन अभियान परिषद द्वारा जल संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता गतिविधियाँ लगातार संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार की दोपहर साढ़े 03 बजे तिरोड़ी तहसील के महकेपार सेक्टर-5 अंतर्गत ग्राम गोरेघाट में जल समस्या को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण और संवर्धन के लिए शपथ और हैंडपंप के आसपास की शोकपीट गड्ढे की सफाई की गई।