पाली: पाली गल्ला मंडी में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के गेहूं की तुलाई निर्धारित समय व क्रम से न करने के आरोप
Pali, Lalitpur | Apr 10, 2026 पाली गल्ला मंडी स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर स्थानीय किसानों के गेहूं की निर्धारित समय व क्रम से तुलाई न करने की गंभीर आरोप लग रहे हैं। उक्त मामले में किसानों ने संबंधित जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान में लेते हुए किसानों का निर्धारण क्रम के अनुसार गेहू की तुलाई कराने की मांग की है।