रामगढ़ नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान 23 फरवरी को होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को शाम पांच बजे तक विभिन्न दलों और प्रत्याशियों द्वारा जोरदार रोड शो एवं सभाओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अध्यक्ष पद की कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कुसुम लता कुमारी के समर्थन में विधायक ममता देवी ने भव्य रोड शो किया और नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।