कायमगंज: खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत, एटा से दावत खाकर लौट रहे थे तीन दोस्त, 2 घायल
शमशाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात 1:30 बजे के करीब एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में 18 साल के पवन की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त 20 साल के पुरुषोत्तम और 15 साल के पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों युवक कमालगंज के कुंडपुरा गांव के रहने वाले हैं। वह तीनों एटा जिले के अलीगंज में एक रिश्तेदार के घर दावत खाने गए थे।