बक्सर: डीएम ने जिला स्थापना शाखा का औचक निरीक्षण किया, लापरवाही में पांच राजस्व कर्मी निलंबित
Buxar, Buxar | May 29, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वार जिला स्थापना शाखा का औचक निरीक्षण गुरुवार को अपराहन 2 बजे किया गया. जहां स्थापना उपसमाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने डीएम को बताया कि 1 साल के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले पांच राजस्व कर्मियों पर निलंबन की कारवाई की गयी है. इसको लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से 6:30 बजे अपडेट जारी है.