बक्सर: सिंडिकेट मोड़ के पास टेंपो से गहने चुराने वाले 3 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 29, 2025 बक्सर शहर के सिंडिकेट मोड़ के पास एक महिला से टेंपो में गहनों की चोरी करने वाले गिरोह का टाउन थाने की पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना 24 मई की है। घटना के बाद महिला ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में कांड दर्ज कर एफआईआर दर्ज किया गया।