बक्सर: करैला गांव के पास ऑटो दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन, लक्ष्मीपुर का ऑटो चालक भी शामिल
Buxar, Buxar | May 28, 2025 राजपुर थाना के करैला गांव के समीप बुधवार की सुबह छह बजे के लगभग हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। उनमें बक्सर सदर प्रखंड के लक्ष्मीपुर निवासी ऑटो चालक अभिषेक कुमार भी शामिल है। उसका शव जैसे ही वाराणसी से गांव लक्ष्मीपुर पहुंचा। लोगों ने बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस पहुंची और सबको हटाया.