बक्सर: बक्सर के रामेश्वर नाथ मंदिर से विश्वामित्र सेना ने सदस्यता अभियान शुरू किया
Buxar, Buxar | May 29, 2025 बक्सर रामरेखा घाट स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर परिसर से विश्वामित्र सेना के द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। विश्वामित्र सेना के सदस्यों ने बताया कि यह सदस्यता अभियान जिले के विभिन्न इलाकों में चलाया जाएगा, जो 11 दिनों तक चलेगा। विश्वामित्र सेना द्वारा 1100 सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।