बाली: बाली का लाटाडा बांध ओवरफ्लो, पानी की चादर चली, बेड़ा नदी का जलस्तर 4.50 फीट पहुंचा, प्रशासन ने सतर्क रहने की की अपील
Bali, Pali | Jul 19, 2025 बाली क्षेत्र का लाटाडा बांध शनिवार शाम 5.30 बजे ओवरफ्लो हो गया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रोहित चौधरी ने बताया कि 33 फीट भराव क्षमता वाला यह बांध सुबह से ही अपनी पूर्ण क्षमता तक भर गया। पिछले दो दिनों से हो रही मुसलाधार बारिश से क्षेत्र की नदियां बहने लगी हैं। बेड़ा नदी का जलस्तर 4.50 फीट तक पहुंचा है। वही सभी जगहों पर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।