बाली: बाली के कोट बालियान मार्ग पर बाइक और कार की भीषण टक्कर, एक की मौत, दो घायल, प्राथमिक उपचार के बाद पाली रेफर
Bali, Pali | Jul 14, 2025 बाली के कोट बालियान सड़क मार्ग पर दोस्त को सांडेराव छोड़ने जा रहे युवक की बाइक कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा बाली-कोट बालियान सड़क मार्ग पर महादेव होटल के सामने सोमवार रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर हुआ। वही थानाधिकारी परबत सिंह ने बताया कि बाइक पर सवार गणेशराम और भंवरलाल लाटाडा से सांडेराव की तरफ जा रहे थे।