बाली: खुडाला फालना में पार्षदों ने ईओ को ज्ञापन सौंपा, कहा- पालिकाध्यक्ष अस्पताल में भर्ती, उनके नाम से हो रहे हस्ताक्षर
Bali, Pali | Jul 18, 2025 खुडाला फालना नगरपालिका के पार्षदों ने शुक्रवार शाम 5 बजे ईओ को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पालिकाध्यक्ष ललिता शाह के हस्ताक्षरों से जालसाजी होने या पालिका की फाइलों को ऑफिस से बाहर ले जाने का आरोप लगाया है।पार्षदों ने बताया नगरपालिका अध्यक्षा 21 जून 2025 से स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हैं और कार्यालय नहीं आ रही हैं।